देश-दुनिया

नालासोपारा की हाईराइज बिल्डिंग में भीषण आग, एक महिला की मौत; 15 लोगों को बचाया गया

मुंबई। वसई-विरार इलाके की इंपीरियल टॉवर (इंपीरियल हाइट्स) हाईराइज बिल्डिंग की 8वीं से 10वीं मंजिल पर मंगलवार रात भीषण आग लग गई। घटना लिंक रोड पर स्थित इस इमारत में हुई, जिसमें शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर पृथ्वीराज बी.पी. ने बताया कि घटना की सूचना रात करीब 11:30 बजे मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासनिक टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। 15 लोगों को सुरक्षित बचाया गया, जबकि कई अन्य खुद ही नीचे उतर आए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे में 60 वर्ष से अधिक उम्र की एक महिला की मौत की खबर सामने आ रही है। लेकिन इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। आग इतनी तेज थी कि कई लोग जान बचाने के लिए इमारत के बाहरी हिस्से पर लटक गए। उन्हें क्रेन की मदद से रेस्क्यू किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button