🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
देश-दुनियाहादसा

अमेरिका के इडाहो में एक फास्ट-फूड रेस्तरां में गोलीबारी, हमलावर समेत 4 लोगों की मौत

वॉशिंगटन। अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर में एक ‘इन-एन-आउट’ रेस्तरां में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर को एक बंदूकधारी ने रेस्तरां में अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस दर्दनाक हमले में 3 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य लोग घायल हो गए। हमलावर ने बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय पुलिस अधिकारियों और सीबीएस न्यूज ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की।

Advertisement Carousel

पुलिस प्रमुख मैथ्यू हिक्स ने बताया कि हमलावर की पहचान 24 वर्षीय चैड विलियम्स के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही खुद को गोली मारने से मौत हो गई। बता दें कि यह खौफनाक वारदात शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग जान बचाने के लिए पार्किंग एरिया से भागते हुए नजर आए और गोलियों की आवाजें सुनाई दीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस और एक नागरिक की बहादुरी

पुलिस प्रमुख ने बताया कि एक ऑ-ड्यूटी पुलिसकर्मी और एक स्थानीय नागरिक ने तुरंत बहादुरी दिखाते हुए हमलावर का सामना किया और उससे गोलीबारी की। पुलिस का मानना है कि इन दोनों के साहसी कदम की वजह से हमलावर वहां से पीछे हटने पर मजबूर हुआ, जिससे और अधिक लोगों की जान बच गई। सेंट ल्यूक मैजिक वैली मेडिकल सेंटर के अनुसार, 2 घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 2 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और 3 अन्य की स्थिति स्थिर है। इसके साथ ही ‘इन-एन-आउट’ की अध्यक्ष लिंसी स्नाइडर ने दुख जताते हुए पुष्टि की कि मृतकों में उनकी एक महिला कर्मचारी भी शामिल हैं, जो ग्राहकों की सेवा कर रही थीं।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button