🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़सड़क सुरक्षासमस्याहादसा

बस और बोलेरो में जोरदार टक्कर, कई घायल, सड़क पर खड़े ट्रकों से लगा लंबा जाम

कोरबा 3 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेनानी पेट्रोल पंप के पास बिलासपुर से कोरबा की ओर आ रही यादव बस और बोलेरो वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन बोलेरो में सवार कुछ लोग घायल हो गए हैं। वहीं, बस में सवार यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।

Advertisement Carousel

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से ट्रक खड़े होने के कारण मार्ग काफी संकरा हो गया था। इसी दौरान सामने से आ रहे दोनों वाहनों को पर्याप्त साइड नहीं मिल सकी और दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। फिलहाल किसी की हालत गंभीर होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

  जब पानी नालियों से निकलकर घरों में घुस जाए, और नेता “विकास” की सड़क पर फूल बरसाते चलें — तो जनता आखिर कब तक चुप रहे?

बस और बोलेरो की टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर ही क्षतिग्रस्त हालत में खड़े रहे। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने का प्रयास किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क के दोनों ओर खड़े ट्रकों के कारण मार्ग संकरा होना हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button