देश-दुनिया

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन: आज जंतर-मंतर से लेकर संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी, ड्रोन से रखी जा रही नजर

नई दिल्ली। दिल्ली में कल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिए जाने के बाद आकाशवाणी भवन परिसर में घुसकर विरोध प्रदर्शन को हाई वोल्टेज राजनीतिक तेवर दे दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर विरोध प्रदर्शन होने की संभावना है। इस कारण सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जंतर-मंतर से लेकर संसद मार्ग तक के पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विभिन्न राजनीतिक दलों और नागरिक संगठनों द्वारा बुलाए गए इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के हजारों जवानों को तैनात किया गया है।

दंगा नियंत्रण वाहनों को भी मुस्तैद रखा

दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, संसद मार्ग और जंतर-मंतर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर तीन लेयर की सुरक्षा बैरिकेडिंग की गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों को संसद भवन की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन (वज्र वाहन) और दंगा नियंत्रण वाहनों को भी मुस्तैद रखा गया है।

  बौद्ध मठों के पतों पर बना डाले बांग्लादेशियों के भारतीय पासपोर्ट, मध्य प्रदेश में खुला फर्जीवाड़े का राज

सीईसी को हटाने की मांग को लेकर इंडी गठबंधन के सांसदों का प्रदर्शन

सीईसी को हटाने की मांग को लेकर इंडी गठबंधन के सांसदों ने मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग तक का विरोध मार्च निकाला। लेकिन आकाशवाणी भवन और नीति आयोग के बीच संसद मार्ग पर पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग के साथ घेरेबंदी कर विपक्षी सांसदों को वहीं रोक दिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button