देश-दुनिया

हरियाणा के मनदीप की नवरात्रि में चमकी किस्मत, 50 लाख की लॉटरी लगते ही बना लखपति; सोशल मीडिया से हुई पहचान

सरदूलगढ़ (मानसा)। हरियाणा के सिरसा जिले की रानियां तहसील के गांव सुल्तानपुरिया निवासी मनदीप सिंह ने लॉटरी में 50 लाख रुपये जीते हैं। लॉटरी निकलने के बाद शुरुआत में विजेता की पहचान नहीं हो पाई थी।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

इसके बाद लाटरी सेंटर की ओर से इंटरनेट मीडिया पर वीडियो साझा कर लोगों से इसे अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की गई, ताकि जीत की खबर संबंधित व्यक्ति तक पहुंच सके। सोमवार को विजेता मनदीप सिंह की पहचान हुई और उन्होंन गौरव लॉटरी सेंटर के संचालक से मुलाकात की। वहीं, इससे पहले रूपनगर के कीरतपुर साहिब में पीर साईं बुढ़ण शाह जी की दरगाह के पास लंबे समय से फड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले बुजुर्ग हेमराज की किस्मत अचानक चमक गई। हेमराज की महज 50 रुपये की लाटरी टिकट ने उसे 21 लाख रुपये की इनामी राशि जितवा दी। लॉटरी निकलने की खबर मिलते ही हेमराज और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। लंबे समय से आर्थिक तंगी में परिवार का गुजारा करने वाले हेमराज के लिए यह इनाम किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। हेमराज दरगाह के पास कपड़े आदि की फड़ी लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button