आयोजनआस्थादेश-दुनियाराजकाजसंगठनसुरक्षा

कांवड़ यात्रा के चलते फरीदाबाद पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, आगरा नहर मार्ग से बचने की अपील

फरीदाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस उपायुक्त यातायात ने नागरिकों से अपील की है कि शिवरात्रि तक आगरा नहर मार्ग का उपयोग करने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें। पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रा का मुख्य मार्ग आगरा नहर के साथ निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के कारण दुर्गा बिल्डर से सोतई पुल तक आगरा नहर के साथ वाले मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग और नाकाबंदी कर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इसके बावजूद कुछ वाहन चालक बैरिकेडिंग तक पहुंच रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए

यातायात पुलिस ने नहर पार करने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं। सेहतपुर जाने वाले वाहन चालक नया पल्ला पुल का उपयोग करें, जबकि पल्ला और तिलपत की ओर जाने वाले पल्ला पुल से होकर आवागमन करें। वहीं, मवई, धीरज नगर और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले लोग सेक्टर-28/29 पुल का इस्तेमाल करें। फरीदाबाद पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

  भू-अर्जन मुआवजे का ऑनलाइन भुगतान बना किसानों के लिए बड़ी सहूलियत.. मुआवजा, पुनर्वास और बोनस की राशि सीधे खाते में

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button