✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

सीजी पीएससी एसआई भर्ती परीक्षा पर फैली अफवाहों का आयोग ने किया खंडन, कहा– केवल आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी पर करें भरोसा

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

रायपुर, 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप-निरीक्षक (SI) संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 के प्रारंभिक लिखित परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों के नामों को लेकर भ्रामक और तथ्यहीन जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं। इस मामले में आयोग ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आयोग के अनुसार, परीक्षा परिणाम में उन्हीं अभ्यर्थियों के नाम प्रदर्शित किए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थियों ने स्वयं ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज कर अंतिम रूप से सबमिट किया था। यही नाम प्रवेश-पत्र (Admit Card), दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST) और प्रारंभिक लिखित परीक्षा के दौरान भी उपयोग में लाए गए थे।

हाल के दिनों में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स, विशेषकर रील्स और शॉर्ट्स वीडियो के माध्यम से कुछ अभ्यर्थियों के नामों का उपहास उड़ाते हुए भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाने की कोशिश की गई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने ऐसे सभी दावों का सख्ती से खंडन करते हुए कहा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित की गई है।

  अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह-2026 का समापन, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 1500 पौधरोपण 700 जूट बैग वितरित कर प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

आयोग के अवर सचिव ने अभ्यर्थियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट, भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी पर विश्वास न करें। परीक्षा से संबंधित किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए केवल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मामलों में अफवाहें अभ्यर्थियों के मन में भ्रम और अनावश्यक तनाव पैदा करती हैं। ऐसे में किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल अधिकृत स्रोतों से करना ही सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय तरीका है

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button