🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअच्छी ख़बरकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

KORBA: योजनाओं से वंचित पण्डो परिवार, सहायक आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

  • कोरबा। जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में निवासरत विशेष पण्डो जनजाति के कई परिवार अब तक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। इस समस्या को लेकर पण्डो समाज के प्रतिनिधियों ने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
  • जानकारी के अनुसार, कोरबा, पोड़ी उपरोड़ा और पाली विकासखंड के करीब 48 गांवों में लगभग 700 पण्डो परिवार निवासरत हैं, जिनकी कुल आबादी करीब 3500 है। यह जनजाति संरक्षित श्रेणी में शामिल होने के बावजूद अब तक विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं पा सकी है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
  • समाज के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों में पण्डो जनजाति को पीवीटीजी श्रेणी में शामिल करने, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की सीधी भर्ती में अवसर देने, मिसल बंदोबस्त के अभाव में ग्राम सभा के माध्यम से जाति व निवास प्रमाण पत्र की प्रक्रिया सरल करने, छात्र-छात्राओं को छात्रावास में प्राथमिकता देने तथा जिनका आधार कार्ड नहीं बना है उनका पंजीयन कराने की मांग रखी।
  • पण्डो जनजाति समाज कल्याण समिति, कोरबा के पदाधिकारियों ने इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर ने मामले में आवश्यक कदम उठाने और पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।

Advertisement Carousel

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button