DurgIAS/IPSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दुर्गराजकाजराजनीति

दुर्ग के ट्रांसपोर्ट नगर में 105.85 लाख रुपए की लागत से बनेगी सीसी रोड

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

दुर्ग 14 अक्टूबर 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में अधोसंरचना विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार का कार्य तेजी से जारी है। इसी कड़ी में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15, ट्रांसपोर्ट नगर में 105.85 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नागरिकों को बेहतर सड़क, सुगम आवागमन और सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मंत्री श्री यादव ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में सीसी रोड के निर्माण से इस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था काफी बेहतर होगी। इससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी और परिवहन गतिविधियों को भी सुगमता प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्ग शहर में नागरिकों के जीवन को और सुगम बनाने के लिए आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े कई कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

  SDM Karun Dahariya: लगातार विवादों में रहे एसडीएम करुण डहरिया, कभी छात्रों से की मारपीट तो कभी रिश्वत लेते धराएं, विवादित अधिकारी को कलेक्टर ने बनाया था एसडीएम,फिर फंस गए हत्या में,अब सस्पेंड

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button