युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत: बिलासपुर जोन की जारी सूची में नाम इम्पैनल

कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की युवा विंग ‘भारतीय युवक कांग्रेस’ (युकां) में सांगठनिक चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा आगामी चुनाव में भाग लेने वाले दावेदारों के नामों को इम्पैनल कर सूची जारी की जा रही है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पद के लिए जारी सूची में कोरबा के सक्रिय और तेज-तर्रार युवा नेता विशाल सिंह राजपूत का नाम भी शामिल किया गया है।

बिलासपुर जोन के लिए जारी इस सूची में वैसे तो कोरबा जिले से तीन नाम शामिल हैं, लेकिन इनमें विशाल सिंह राजपूत का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है और उन्हें प्राथमिकता क्रम में रखा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संगठन में सक्रिय भूमिका:

विशाल सिंह राजपूत वर्तमान में एनएसयूआई (NSUI) के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने संगठन के प्रति अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाह किया है और राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के आह्वान पर कई आंदोलनों और प्रदर्शनों में अग्रणी भूमिका निभाई है। जनहित के मुद्दों पर हमेशा मुखर रहने के कारण युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

समर्थकों में हर्ष, विशाल ने जताया भरोसा:

  मैरिज ब्यूरो की संचालिका ने अपने ही पति की करवा दी थी ब्यूटी पार्लर  की संचालिका से फर्जी शादी, सात लाख ठगी भी, पति-पत्नी गिरफ्तार

विशाल सिंह राजपूत का नाम युकां प्रदेश महासचिव के पैनल में शामिल होने पर उनके समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष व्याप्त है। इस मौके पर विशाल सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर हमेशा खरा उतरेंगे और संगठन को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने युवा कांग्रेस के तमाम सदस्यों और समर्थकों से आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति होती है। हमें युवा कांग्रेस को और अधिक शक्तिशाली बनाना है ताकि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल सके।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 263 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.