Central Minister Tokhan Sahu Road Accident:– केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की कार सड़क हादसे की चपेट में आई,वाहन

Central Minister Tokhan Sahu Road Accident:– केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की कार सड़क हादसे की चपेट में आई, वाहन में मंत्री और उनका स्टाफ मौजूद था

Central Minister Tokhan Sahu Road Accident:– केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू की कार रायपुर एयरपोर्ट जाते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दौरान कार में मंत्री सहित उनका स्टाफ सवार था। हादसे में सभी सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई।

Baludabajar बलौदाबाजार। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू रविवार रात एक सड़क हादसे से बाल-बाल बच गए। मंत्री बिलासपुर से रायपुर एयरपोर्ट के लिए यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान बलौदाबाजार जिले के चंदेली (दामाखेड़ा) इलाके में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार से अचानक एक भारी लोहे की रॉड टकराई, जिससे शीशा टूट गया। हालांकि मंत्री और उनके स्टाफ को कोई नुकसान नहीं हुआ।

हादसे के समय केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के साथ उनका निजी स्टाफ और सुरक्षा अधिकारी भी कार में मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज गति से आई लोहे की रॉड कार के सनरूफ और साइड मिरर से टकराई, जिससे शीशा चकनाचूर हो गया। यदि रॉड कार के अंदर घुसती तो गंभीर हादसा हो सकता था, लेकिन कार की मजबूत संरचना ने बड़ी दुर्घटना टाल दी।

घटना के बाद कुछ देर तक मंत्री का काफिला वहीं रुका रहा। सूचना मिलते ही एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़ी लोहे की रॉड जब्त कर ली। प्रारंभिक जांच में इसे एक आकस्मिक हादसा माना जा रहा है, लेकिन रॉड सड़क पर कैसे आई, इसकी जांच प्रशासन कर रहा है। सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जा रही है।

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने हादसे के बाद कहा कि ईश्वर की कृपा से वाहन में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस बीच घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार में फंसी लोहे की रॉड और टूटा शीशा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.