🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अच्छी ख़बरछत्तीसगढ़

सोने की झाड़ू से निकली समरसता की सीख… रायपुर की रथयात्रा में राज्यपाल और सीएम साय ने निभाई ‘छेरा-पहरा’ की परंपरा

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, मुख्यमंत्री ने अच्छी बारिश, किसानों की खुशहाली और प्रदेश की समृद्धि की कामना की।

Advertisement Carousel

रायपुर. राजधानी में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और परंपरा के बीच निकाली गई। गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से निकली रथयात्रा में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। दोनों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रथयात्रा शुरू होने से पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पारंपरिक ‘छेरा-पहरा’ की रस्म निभाई। सोने की झाड़ू से रथ मार्ग का प्रतीकात्मक शुद्धिकरण किया गया, जिसे सनातन परंपरा में सेवा, समानता और विनम्रता का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद भगवान की प्रतिमाओं को रथ पर विराजमान कर यात्रा का शुभारंभ हुआ।

रथयात्रा को बताया सामाजिक एकता का पर्व

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व समाज को सेवा, समानता, समर्पण और लोककल्याण का संदेश देता है।

  गुरूचरण सिंह होरा की माता के निधन से शोक का माहौल

अच्छी बारिश और किसानों की खुशहाली की प्रार्थना

मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ को किसानों का आराध्य बताते हुए प्रदेश में समय पर अच्छी वर्षा, भरपूर फसल और किसानों के जीवन में समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि अच्छी बारिश से खेतों में हरियाली आएगी, अन्न उत्पादन बढ़ेगा और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।

पुरी की परंपरा, रायपुर में भी वही श्रद्धा

गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में हर वर्ष ओडिशा के पुरी की तर्ज पर रथयात्रा निकाली जाती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की साझा सांस्कृतिक विरासत के कारण इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। भगवान के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

भक्ति, परंपरा और संस्कृति का संगम

वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच निकली रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ यह आयोजन सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी देता नजर आया।

कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button