✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़

CG News : आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत, 3 घायल, 19 मवेशियों के मारे जाने की खबर, घरों में घुसा पानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में रविवार की दोपहर भारी बारिश हुई है। बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में मारे गए ग्रामीणों के शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। ये हादसा सिटी कोतवाली थाना इलाके के मोहतरा गांव में हुआ। जानकारी के मुताबिक गांव के कुछ लोग बारिश के बचने के लिए तालाब किनारे एक पेड़ के नीचे बैठ गए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में 11 लोग आ गए।

इधर, रायपुर में भी आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हुई है। तीजा मनाने आई बहन को वापस उसके ससुराल छोड़ने जा रहे भाई बहन की उपरवारा गांव के पास आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। उनके साथ एक बच्ची भी थी जिसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तर बस्तर में गाज गिरने से मारे गए मवेशी
कांकेर जिले के रावघाट इलाके में 19 मवेशियों के मारे जाने की खबर है। रावघाट क्षेत्र में आतुरबेड़ा गांव की घटना बताई जा रही है। जिसमें 3 बैल, 4 गाय और 12 बकरियों की मौत होने की बात सामने आई है।

सुकमा के इस गांव में घुसा बाढ़ का पानी, रेक्यू अभियान जारी
सुकमा जिले में भारी बारिश से छिंदगढ़ ब्लॉक के कई इलाक़ों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है।छिंदगढ़ के चितलनार गाँव में चारो तरफ बाढ़ का पानी घुस गया है। करीब 20 घर बाढ़ के पानी में डूबे गए है। बाढ़ के मद्देनज़र प्रभावितों को आश्रित पारा के स्कूल भवन में ठहराया गया है। स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचें हैं। बाढ़ के पानी का बहाव तेज होने के कारण रात में बचाव अभियान में परेशानी हो रही है।

  Janjgir Crime News:– अंतरजिला चोर गिरोह का खुलासा, सोने-चांदी के जेवर और सोना गलाने के उपकरण जब्त

बलौदाबाजर के मोहतरा (लटुवा) गांव में इन लोगों की हुई मौत

  1. मुकेश पिता राजन उम्र 20 वर्ष
  2. टंकार पिता हेमलाल साहू उम्र 30 वर्ष
  3. संतोष पिता महेश साहू उम्र 40 वर्ष
  4. थानेश्वर पिता दाउ साहू उम्र 18 वर्ष
  5. पोखराज पिता दुखू विश्वकर्मा उम्र 38 साल
  6. देव पिता गोपाल दास उम्र 22 वर्ष
  7. विजय पिता तिलक साहू उम्र 23 साल

प्रशासन ने घायलों के बताये नाम

  1. विशंभर पिता थनवार
  2. बिट्टू साहू
  3. चेतन साहू

सीएम ने हादसे में जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे में शोक जताया है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button