आज छत्तीसगढ़ को रेलवे की बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे सरोना और बालोद स्टेशन राष्ट्र को समर्पित

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बदली दोनों स्टेशनों की तस्वीर, आधुनिक सुविधाओं से यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा अनुभव; व्यापार और पर्यटन को भी मिलेगी रफ्तार।


रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन रेलवे विकास के लिहाज से अहम रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। दोनों स्टेशनों का कायाकल्प आधुनिक सुविधाओं के साथ किया गया है, जिससे लाखों यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलने के साथ क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रधानमंत्री देशभर के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का एक साथ उद्घाटन करेंगे। इसी श्रृंखला में छत्तीसगढ़ के सरोना और बालोद स्टेशन भी नई पहचान के साथ यात्रियों के लिए खोले जाएंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।

अब सिर्फ स्टेशन नहीं, आधुनिक ट्रांजिट हब

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दोनों रेलवे स्टेशनों को यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया गया है। स्टेशन भवनों का नया स्वरूप, बेहतर प्रतीक्षालय, आधुनिक टिकटिंग व्यवस्था, दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं, आकर्षक प्रवेश द्वार, उन्नत प्रकाश व्यवस्था और बेहतर यात्री सुविधाएं इन्हें पहले से अधिक सुविधाजनक बनाएंगी।

  BREAKING NEWS:BEO निलंबित, 16 लाख की गबन मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन…

रेलवे के साथ बढ़ेगा कारोबार और पर्यटन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रेलवे केवल एक परिवहन व्यवस्था नहीं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों की मजबूत धुरी है। आधुनिक रेलवे स्टेशन स्थानीय व्यापार, पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। बेहतर रेल अधोसंरचना से प्रदेश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

डीआरएम ने सौंपा था आमंत्रण

लोकार्पण से पहले रायपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दयानंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से उद्घाटन समारोह का निमंत्रण दिया था। इस दौरान दोनों स्टेशनों पर विकसित सुविधाओं और रेलवे के विस्तार को लेकर चर्चा भी हुई।

प्रदेश में तेज़ी से बदल रही रेलवे की तस्वीर

केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों का चरणबद्ध आधुनिकीकरण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी रेलवे नेटवर्क के विस्तार, नई लाइनों और स्टेशन पुनर्विकास के जरिए यात्री सुविधाओं के साथ औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। सरोना और बालोद स्टेशन का लोकार्पण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.