✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसमस्यासमीक्षासुरक्षासेहत

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा, दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिये निर्देश

समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार करने के निर्देश

कोरबा 24 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की आरओपी (वार्षिक कार्ययोजना) समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर श्री दुदावत ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवाएं नियमित और सुचारू रूप से संचालित हों, इसके लिए अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्रों में उपस्थित रहकर आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को समय पर आवश्यक उपचार एवं परामर्श सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जननी सुरक्षा योजना, शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम, मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण, सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने इन कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

  वनांचल में विकास की सौगात लेकर पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

कलेक्टर श्री दुदावत ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार आयोजित किए जाएं, ताकि मैदानी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य अमले को आवश्यक जानकारी एवं तकनीकी दक्षता समय-समय पर प्राप्त होती रहे और इसका लाभ सीधे आमजन को मिल सके।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग, मैदानी अमले की सक्रियता तथा योजनाओं की सतत समीक्षा पर भी जोर दिया। बैठक में संबंधित अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।

कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और आमजन को सहज, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें।

 इस अवसर पर  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, सीएमएचओ डॉ एस एन केसरी, डीपीएम श्री पद्माकर शिंदे सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button