🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसमस्यासमीक्षासुरक्षा

साइडिंग और कॉलोनी में घूमे डीआरएम, समस्याओं को लेकर कर्मियों से किया संवाद

कोरबा 13 सितंबर। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर राकेश रंजन एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) श्रीनिवास राव ने शनिवार, 12 सितंबर 2026 को कोरबा पहुंचकर रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण किया। यह समस्याएं पूर्व में बिलासपुर में आयोजित डिवीजनल पीएनएम बैठक में मजदूर कांग्रेस द्वारा उठाई गई थीं।

Advertisement Carousel

उल्लेखनीय है कि पिछले माह आयोजित पीएनएम बैठक में मजदूर कांग्रेस के मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री ने कोरबा क्षेत्र के रेल कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं और कर्मचारी हित के मुद्दों को प्रमुखता से प्रशासन के समक्ष रखा था। इसी के मद्देनजर रेलवे के उच्चाधिकारियों ने कोरबा का निरीक्षण दौरा किया। निरीक्षण के दौरान मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम एवं एडीआरएम के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद रेलवे कॉलोनी, निर्माणाधीन कम्युनिटी हॉल तथा कोरबा वेस्ट क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित अंडरपास/आरओबी स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा वेस्ट क्षेत्र में हल्के वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए आरओबी निर्माण को लेकर सहमति बनी। स्थानीय मांग एवं संचालन संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए मानिकपुर साइडिंग को बंद करने का आश्वासन दिया गया। निर्माणाधीन रेलवे कम्युनिटी हॉल का कार्य आगामी 31 अक्टूबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। कोरबा कोल साइडिंग में कार्यरत रेल कर्मचारियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। मजदूर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के संबंध में विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए रेलवे अधिकारियों के सकारात्मक रुख पर आभार व्यक्त किया।

  गणेश उत्सव से पहले पुलिस का बड़ा अभियानः एक दिन में 105 पर कार्रवाई, 60 वारंटी गिरफ्तार

निरीक्षण के दौरान मजदूर कांग्रेस के ब्रांच अध्यक्ष डीके राय, सचिव जेपी यादव, प्रमोद पटेल, आनंद गुप्ता, सनोज कुमार, धर्मवीर सिंह, अरुण कुमार, नीरज कुमार, विजय राय, दिनेश कुमार, रिकॉर्डो, अमरेश सिन्हा, पप्पू कुमार, पीके सिन्हा एवं मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button