कलेक्टर ने जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के गरिमामय आयोजन कराए जाने के दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा 15 जनवरी 2024/ कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज जांजगीर-चांपा जिले में माह फरवरी में आयोजित होने वाले जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के सफल आयोजन के लिए हाईस्कूल मैदान जांजगीर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, टेन्ट व्यवस्था, मेला स्थल, मीना बाजार, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश द्वार, निर्गम द्वार, साफ सफाई , पेयजल , विभिन्न विभागों व निजी संस्थानों द्वारा लगाए जाने वाले स्टाल की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी उपस्थित अधिकारियों को जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के गरिमामय आयोजन के लिए सौंपे गए दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर के खुंटे,एसडीएम जांजगीर श्री ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ परस शर्मा सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.