Pahalgam Attack : जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में रायपुर के व्यापारी की मौत, सीएम साय ने जताया दुख

रायपुर।  जम्मू-कश्मीर में मशहूर टूरिस्ट प्लेस पहलगाम में मंगलवार दोपहर को बड़ा टेरर अटैक हो गया। यहां आतंकवादियों ने टूरिस्टों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आतंकवादियों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है जो सेना और पुलिस जैसी वर्दी में थे। सभी के पास एके-47 और अन्य हथियार थे। अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी निवासी व्यापारी दिनेश मिरानिया को भी गोली लगी थी, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह नृशंस और अमानवीय कृत्य अत्यंत निंदनीय है। आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है, और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

  तंत्र अधिष्ठाता के दरबार मे लग रहा है भक्तों मेला,अखंड दीप,सहित 11सौ ज्योति कलश का ले रहे है दर्शन लाभ

मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Live Cricket Info