✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG:– छत्तीसगढ़ में जहरीली गैस के चलते पांच की हुई मौत, लंबे समय से बंद कुएं में सफाई के लिए उतरे थे



जांजगीर– चांपा।   जांजगीर-चांपा जिले में जहरीली गैस के चलते पांच ने जान गंवा दी। काफी दिनों से बंद कुएं में पहले एक व्यक्ति गिरा जिसको बचाने के लिए बड़ी-बड़ी चार लोग और आए  सभी की मौत जहरीली गैस से हो गई। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।



बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किकिरदा में एक पुराना कुआं लंबे समय से बंद था। इसे लकड़ी के पटिए से बंद किया गया था। लंबे समय से बंद होने के चलते इसमें जहरीली गैस भर गई थी। आज गांव के ही पांच लोग सफाई करने नीचे उतरे पर जहरीली गैस की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पहले सिर्फ एक या दो व्यक्ति ही नीचे उतरे थे। पर जब वह कुएं में बेहोश हो गए तब बाकी लोग भी नीचे उतरे। सभी ने जहरीली गैस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now



मृतकों के नाम मृतकों का नाम –

रामचंद्र जायसवाल

रमेश पटेल

जितेंद्र पटेल

राजेंद्र पटेल

टिकेश्वर चंद्रा हैं

सूचना मिलते ही तहसीलदार पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। शवों को कुएं से निकलवाया गया है। पोस्ट पोस्टमार्टम के लिए शवों को भिजवाया जाएगा। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button