🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

C.G. news:– एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ और बेड टच, लाइब्रेरियन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Balaudabajar:– लंबे समय से एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले लाइब्रेरियन संजय पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Advertisement Carousel

बलौदाबाजार- एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया हैं। छात्रावास में रहने वाली छात्राओं से लगातार लंबे समय से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने छात्रावास के लाइब्रेरियन को देर रात गिरफ्तार किया है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के सोनाखान चौकी का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बलौदा बाजार जिले के कसडोल ब्लॉक में एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल संचालित है। स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं इस आवासीय स्कूल में रहकर पढ़ाई करती हैं। यहां लाइब्रेरियन के पद पर पदस्थ शिक्षक संजय पटेल हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं से लगातार छेड़छाड़ करता था। वह छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करता था। छात्राओं को बेड टच भी करता था। जिससे छात्राएं परेशान थीं।

छात्राओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन छात्राओं को हॉस्टल से ले जाकर कसडोल थाना अंतर्गत सोनाखान चौकी पहुंचे। छात्राओं की शिकायत पर लाइब्रेरियन संजय पटेल पर एफआईआर दर्ज कर देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button