अपराधछत्तीसगढ़पक्षपातराजकाजसंगठन

उपसरपंच समेत 20 पंचों का सामूहिक इस्तीफा: सरपंच की बर्खास्तगी का जताया विरोध, प्रशासन की कार्रवाई को बताया एकपक्षीय

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मदननगर में सरपंच की बर्खास्तगी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस कार्रवाई के विरोध में पंचायत के उपसरपंच समेत सभी 20 पंचों ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सभी जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम को अपना त्यागपत्र सौंपते हुए प्रशासन की इस कार्रवाई को एकपक्षीय बताया है।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में प्रतापपुर क्षेत्र के मदननगर ग्राम पंचायत में हुए विवाद और हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच सुंदरी बाई को पद से हटा दिया था। प्रशासन का दावा है कि यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत सभी वैधानिक प्रक्रियाओं, नोटिस और सुनवाई को पूरा करने के बाद की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के आरोप

सामूहिक इस्तीफा देने वाले पंचों और ग्रामीणों ने प्रशासन के दावों को सिरे से खारिज किया है। उनका आरोप है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से एकपक्षीय है। क्षेत्र के आदिवासियों के हितों और किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास है। कोयला परियोजना और भूमि अधिग्रहण के मामलों में प्रशासन पर पक्षपात करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

  CG News पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय अवैध अंग्रेजी शराब जब्त गिरोह से डेढ़ करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त,अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा….

आंदोलन की चेतावनी

इस सामूहिक इस्तीफे के बाद मामला अब और अधिक गंभीर होता नजर आ रहा है। पूर्व जनपद अध्यक्ष ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने 101 पंचायतों के सरपंचों के सामूहिक इस्तीफे का दावा किया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button