IAS/IPSछत्तीसगढ़

CG News पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय अवैध अंग्रेजी शराब जब्त गिरोह से डेढ़ करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त,अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा….

जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पंजाब से झारखंड और बिहार में शराब की तस्करी के लिए ले जाई जा रही इस खेप को पुलिस ने ऑपरेशन “आघात” के तहत पकड़ लिया। इस तस्करी में बड़े सिंडिकेट के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, और पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।

24 फरवरी को जशपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक 12 चक्का ट्रक, नंबर PB 11CP2003, में अवैध शराब लोड कर झारखंड और बिहार ले जाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने इस ट्रक को ट्रैक किया और दुलदूला थाना क्षेत्र के लोरो घाट के पास इसे रोककर रेड की कार्रवाई की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 100 से अधिक सीमेंट की बोरियां लदी थीं, ताकि शराब को छिपाया जा सके। लेकिन जब पुलिस ने बोरियां हटाकर गहन जांच की, तो ट्रक के अंदर 790 कार्टूनों में कुल 22,536 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है।

यह तस्करी का एक संगठित गिरोह है, जो अलग–अलग राज्यों में अवैध शराब की सप्लाई करता है। आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

  बिलासपुर में लॉ एंड आर्डर मैंटेन रखने होगा एक्शन: कलेक्टर अवनीश शरण और SP रजनेश सिंह ने हर महीने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करने का लिया फैसला… जघन्य अपराधों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” पालिसी पर जोर

गिरफ्तार आरोपी श्रवण सिंह, निवासी पंजाब, ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे सिर्फ लोडेड ट्रक सौंपा जाता था और उसे यह जानकारी नहीं होती थी कि शराब कहां से लोड हुई और कहां अनलोड होनी थी। हजारीबाग पहुंचने के बाद तस्करों की एक दूसरी टीम उससे ट्रक और नकदी लेकर चली जाती थी।

पुलिस के मुताबिक, तस्कर ऐसे रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे जहां टोल नाके कम हों और चेकिंग की संभावना भी कम हो। आरोपी ट्रक चालक 13 फरवरी को पंजाब से रवाना हुआ था और अब तक 1571 किमी की यात्रा कर चुका था।

इस तस्करी में कई बड़े सिंडिकेट के शामिल होने की संभावना है। आरोपी के मोबाइल से अन्य तस्करों की जानकारी जुटाई जा रही है, और साइबर सेल की मदद से मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जशपुर पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button