छत्तीसगढ़

कलेक्टर लंगेह ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई मतदाता शपथ

महासमुंद  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज पूरे उत्साह और गरिमा के साथ महासमुंद जिले में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई। कलेक्टर लंगेह ने कहा कि इस शपथ का उद्देश्य लोकतंत्र की मजबूती और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि वे निर्भीक होकर, किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दबाव से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाते हुए कहा कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।“ इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, और विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  CG news:– दो पक्षों के बीच हुआ बलवा, मारपीट का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों से एक दर्जन गिरफ्तार

 

 

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर में जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शाखाओं में भी कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इन सभी ने भी लोकतंत्र को मजबूत करने और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए शपथ ली।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button