IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG news:– दो पक्षों के बीच हुआ बलवा, मारपीट का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों से एक दर्जन गिरफ्तार

Bilaspur news:– दो पक्षों के बीच गाली गलौज की बात पर जमकर मारपीट हो गई। बलवे का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। सूचना मिलने पर अधिकारी दल–बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Bilaspur बिलासपुर। बिलासपुर जिले के एक गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद ने बलवे का रूप ले लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बवाल मचा और मारपीट हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम रमतला में सूरज दुबे और नीरज दुबे का परिवार शुक्रवार की रात पूजा कर रहा था। इस दौरान गांव का प्रशांत सूर्यवंशी उर्फ विक्कू उनके घर के बाहर आकर गाली– गलौज कर रहा था. इस पर प्रशांत सूर्यवंशी को सूरज दुबे और नीरज दुबे ने मना किया। पर प्रशांत सूर्यवंशी उर्फ विक्कू नहीं माना और लगातार गाली –गलौज करता रहा। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों से लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के बीच मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ।

  BJP नेता को थाने में बेरहमी से पीटा, 3 दरोगा समेत 4 पुलिसवाले सस्पेंड
https://youtu.be/1fZalTaUm38?si=N0TkCwA43EULYFZ9

गांव वालों से सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप सीसी सिद्धार्थ बघेल कोनी थाना टीआई नवीन देवांगन के अलावा सरकंडा थाने के टीआई टॉप सिंह नवरंग बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस वालों ने दोनों पक्षों को अलग करवाया और मारपीट में शामिल लोगों को कोनी थाना लेकर पहुंची।

कोनी थाने में एक पक्ष से सूरज दुबे की रिपोर्ट पर अभय सूर्यवंशी आकाश सूर्यवंशी प्रशांत सूर्यवंशी व अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115,2,296,3,5,351,2 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से प्रशांत सूर्यवंशी उर्फ विक्कू की रिपोर्ट पर सूरज दुबे नीरज दुबे एवं अन्य के खिलाफ भी भारतीय न्याय संहिता की धारा 115,2,296,3,5,351,2 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों से पुलिस ने एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कार्यवाही की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button