🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर

IPS रजनेश सिंह का जलवा बरकरार, अब SSP बन संभालेंगे कमान

Ro No. 13952/ 34

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बने रजनेश सिंह, नक्सल मोर्चे पर दिखा चुके हैं दम

Advertisement Carousel

रायपुर, 18 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के तेजतर्रार और समर्पित अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर पदोन्नति दी गई है। राज्य सरकार ने 18 मार्च 2025 को आदेश जारी कर उन्हें एसएसपी लेवल-13 पर पदोन्नत किया, जो 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

13 वर्षों की सेवा के बाद मिली पदोन्नति

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने हाल ही में 2012 बैच के 8 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया था। हालांकि, तकनीकी कारणों से रजनेश सिंह का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया था। अब इस त्रुटि को सुधारते हुए उन्हें उनका वाजिब हक दिया गया है।

क्या उत्कृष्ट सेवाओं का मिला इनाम

रजनेश सिंह का करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। 1997 में डीएसपी के रूप में पुलिस सेवा जॉइन करने के बाद उन्होंने 2012 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रवेश किया।
उनकी शानदार सेवाओं के लिए 2017 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, धमतरी, नारायणपुर और वर्तमान में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

  रायपुर में स्वास्थ्यकर्मी के साथ ठगी

नक्सल मोर्चे पर निभाई अहम भूमिका

बस्तर में तैनाती के दौरान नक्सली ऑपरेशनों का सफल नेतृत्व कर उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। इसके अलावा, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) में रहते हुए उन्होंने पटनाबोधगया ब्लास्ट के आतंकियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।

भ्रष्टाचार के खिलाफ भी उठाए कड़े कदम

रजनेश सिंह की नियुक्ति एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में भी रही, जहां उन्होंने कई हाईप्रोफाइल मामलों में कार्रवाई कर सुर्खियां बटोरीं।

पुलिस विभाग में हर्ष, कानून व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

रजनेश सिंह की पदोन्नति को पुलिस विभाग में उनके समर्पण और बहुआयामी उपलब्धियों का सम्मान माना जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button