छत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

Bilaspur News:- 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल में मां-नवजात का इलाज जारी

Bilaspur |बिलासपुर। कोटा क्षेत्र में 14 वर्षीय बालिका के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया। शोषण के कारण किशोरी गर्भवती हो गई और दो दिन पहले शहर के अस्पताल में उसने बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टरों का कहना है कि मां और नवजात दोनों की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

Bilaspur बिलासपुर। कोटा क्षेत्र में रहने वाली 14 साल की बालिका को शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक शोषण किया। इससे नाबालिग गर्भवती हो गई। बालिका ने जब स्वजन को इस संबंध में बताया तो पूरा मामला थाने पहुंचा। बालिका की जांच और बयान के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इधर बालिका ने दो दिन पहले शहर के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोटा क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण ने अगस्त महीने में अपनी बेटी के शारीरिक शोषण की शिकायत की थी। ग्रामीण ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी घर ही रहकर घरेलु काम करती थी। इसका फायदा उठाकर गांव के ही युवक ने शादी की बात कहते हुए शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। बालिका ने इसकी जानकारी अपनी रिश्तेदार महिला को दी। महिला ने उसे अस्पताल जाकर जांच कराने की सलाह दी। तब वह रिश्तेदार महिला के साथ अस्पताल पहुंची। जहां जांच के बाद डाक्टर ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि कर दी। महिला ने इसकी जानकारी बालिका के पिता को दी। स्वजन ने पूछताछ की तो बालिका ने बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए है। इसके बाद ग्रामीण ने पूरे मामले की शिकायत कोटा थाने में की। कोटा पुलिस ने बालिका का बयान लेकर एक बार फिर से मेडिकल टेस्ट कराया। गर्भवती होने की पुष्टि होने पर बालिका को बाल संरक्षण समिति को सौंप दिया गया, जहां से स्वजन उसे घर ले आए। दिसंबर महीने में स्वजन ने बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद डाक्टरों की निगरानी में बालिका का प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद दोनों फिलहाल अस्पताल भर्ती हैं।

  रतनपुर के श्री भैरव बाबा मंदिर में हो रहा पांच लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button