स्कूल पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची से छेड़छाड़,और राजधानी में अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप का मामले को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली मशाल रैली निकालकर जताया विरोध..

लगातारहोरहीरेपकीघटनाऔरबढ़तेअपराधोंकेविरोधमें NSUI नेनिकालीमशालयात्रा

Advertisement Carousel

8 महीने की भाजपा सरकार में 800 से ज्यादा रेप की घटनाएं, सरकार केवल दर्शक बनी हैनीरज पांडेय

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छग में बीजेपी की सरकार ने ये साबित किया कि इनके शासन में महिलाएं सुरक्षित नहींनीरज पांडेय

रायपुर। भिलाई स्टील प्लांट के डीपीएस स्कूल में 4 साल की बच्ची से छेड़छाड़, प्रदेश में लगातार हो रही रेप/अनाचार की घटनाएँ और लगातार बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ शनिवार शाम को NSUI कार्यकर्ताओं ने मशाल यात्रा निकली। NSUI प्रदेश नीरज पांडेय के नेतृत्व में गांधी मैदान कांग्रेस भवन से गांधी प्रतिमा आज़ाद चौक तक मशाल लेकर निकले छात्र और एनएसयूआई कार्यकर्ता।

NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि डीपीएस स्कूल में 4 साल की अबोध बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ की गंभीर घटना बेहद दुखद है। नियमानुसार पहले इस मामले में एफआईआर होनी थी उसके बाद जांच किया जाना था। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड के सामने बच्ची का परीक्षण क्यों नहीं करवाया? इस पूरे मामले में एसपी का बयान भी बेहद ही गैर जिमेदाराना तथा आरोपियों को बचाने वाला है।

हाल ही में 24 घंटे के अंदर राजधानी के बस स्टैंड में अधेड़ महिला और भिलाई में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आयी लेकिन पुलिस आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ पाई है।

  कोरबा के छात्रों ने रचा नया इतिहास : NEET-2026 में Physics Wallah विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, जिला टॉपर सहित कई छात्रों के सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की मजबूत उम्मीद

Live Cricket Info