छत्तीसगढ़

एसपी के नेतृत्व में झुमका बोट क्लब में चला सफाई अभियान

कोरिया । राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के नेतृत्व में झुमका बोट क्लब में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक, नगर सेना, बाढ़, फायर ब्रिगेड एवं नगर पालिका के जवानों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने श्रमदान कर झुमका डेम और उसके आसपास के क्षेत्रों को साफ किया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसपी की अपील

पुलिस अधीक्षक ने अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर को साफ रखते हैं, वैसे ही सार्वजनिक स्थलों को साफ रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि कूड़ा-कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें। साथ ही, झुमका डेम, नदियों और तालाबों में पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें और अन्य गंदगी नहीं फेंकने का आग्रह किया। एसपी ने कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से सतत रूप से स्वच्छता अभियान में भाग लेने और इसे आदत बनाने की अपील की।

 

इस अभियान ने स्थानीय जनता को प्रेरित किया और झुमका बोट क्लब को स्वच्छ बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल की। इस अभियान में नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर ने विशेष सहयोग प्रदान किया। अभियान में शामिल सभी लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए बोट क्लब और उसके आस-पास की जगह को स्वच्छ बनाया।

  मुख्यमंत्री ने 'मेरी बेटी–मेरा अभिमान' अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button