छत्तीसगढ़

राज्यपाल डेका ने दिव्यांग राधेश्याम को वितरित किए बीस हजार का चेक

सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना से दिव्यांग को मिला अनुदान

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । राज्यपाल रमेन डेका ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान दिव्यांग राधेश्याम को प्रोत्साहन अनुदान का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर धर्मेश साहू, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, उप संचालक समाज कल्याण व पंचायत विनय तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य सरकार द्वारा सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदान किए गए 20 हजार रुपए की राशि को दिव्यांग राधेश्याम, अपनी आगे की पढ़ाई के लिए होने वाले खर्च के लिए उपयोग कर सकेगा। समाज कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ऐसे दिव्यांग परीक्षार्थी  जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक, मुख्य या साक्षात्कार में सफलता प्राप्त की हो, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप एकमुश्त अनुदान राशि प्रदाय की जाकर लाभान्वित किया जाता है।

सारंगढ़ के ग्राम खैराबड़े निवासी अस्थिबाधित दिव्यांग राधेश्याम यादव द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विभाग में आवेदन किया था, जिस पर विभाग द्वारा बीस हजार रुपए का अनुदान स्वीकृति करते हुए प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते में अंतरित कर लाभान्वित किया गया।

  सेवा सेतु केंद्र बने आमजन और शासन के बीच भरोसे का सेतु

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button