🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में सूने घर में चोरी: तीजा मनाने गया था परिवार, चोर जेवर-नगदी ले गए

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर शराब दुकान के सामने बस्ती में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। परिवार तीजा पर्व मनाने रिश्तेदार के घर गया था, जबकि बेटा नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली।

Advertisement Carousel

चोरों ने वारदात के दौरान पड़ोसियों के घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए, ताकि किसी को चोरी की भनक न लगे। सुबह ड्यूटी से लौटे बेटे ने घर का ताला टूटा देखा तो घटना का पता चला। अंदर सामान बिखरा था और अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर-नगदी गायब थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खास बात यह है कि घर गणेश पंडाल से महज 10 कदम की दूरी पर था और घटना के दौरान लोग देर रात तक पंडाल में मौजूद थे। इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button