छत्तीसगढ़देश - विदेशरायपुर🏙️ राज्य व शहर

CGPSC:– पीएससी ने अधीक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग परीक्षा का शेड्यूल जारी किया, ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

CGPSC:– छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अधीक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। 18 जनवरी को प्रदेश के 5 संभाग मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Raipur रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अधीक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग (सुपरवाइजर) भर्ती परीक्षा की समय–सारणी घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा रविवार, 18 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए राज्यभर में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा निर्धारित समय पर दो पालियों में संपन्न होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपना प्रवेश पत्र केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से ही डाउनलोड करें। आयोग कार्यालय द्वारा किसी भी उम्मीदवार को अलग से प्रवेश पत्र भेजने या परीक्षा से संबंधित सूचना एसएमएस के माध्यम से देने की व्यवस्था नहीं की गई है।

यह परीक्षा 18 जनवरी 2026, रविवार को अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर संभाग मुख्यालयों में आयोजित होगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की रहेगी, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। प्रश्नपत्र दो भागों में होगा, जिसमें पहले भाग में छत्तीसगढ़ से संबंधित सामान्य ज्ञान और दूसरे भाग में बच्चों से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे।

  Crime News:– अधेड़ को पड़ोसन से प्यार पड़ा महंगा, पति ने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर जला दी लाश, 12 दिन गांव में कैंप कर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

55 पदों के लिए होगी परीक्षा:–

लोक सेवा आयोग ने अधीक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग के कुल 55 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इनमें सामान्य वर्ग के 23, अनुसूचित जाति के 6, अनुसूचित जनजाति के 18 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 8 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 10 अक्टूबर से 8 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए गए थे। पात्रता के तहत एमएसडब्ल्यू, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री या विधि स्नातक अभ्यर्थियों को आवेदन योग्य माना गया था।

चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी:–

अधीक्षक पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का रहेगा। इस तरह परीक्षा 300 अंकों की होगी। पहले भाग में छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न (100 अंक) और दूसरे भाग में बच्चों से संबंधित सामान्य ज्ञान से 100 प्रश्न (200 अंक) पूछे जाएंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button