छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

नम आंखों से विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को CM साय ने दी अंतिम विदाई, गृहग्राम भेण्डरा पहुंचकर अर्पित किया पुष्पचक्र

प्रखरभूमि | छत्तीसगढ़

बालोद, 31 अक्टूबर 2026। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को आज उनके गृहग्राम भेण्डरा में अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं ग्राम भेण्डरा पहुंचे और दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

‘उनका निधन अत्यंत पीड़ादायक’ – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना पूरे क्षेत्र की जनता के लिए और व्यक्तिगत रूप से उनके लिए अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा का सरल व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना

मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत विधायक के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

भेण्डरा में दी गई अंतिम विदाई

हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन के बाद आज डोमनलाल कोर्सेवाड़ा की पार्थिव देह उनके गृहग्राम भेण्डरा लाई गई। यहां अंतिम संस्कार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन से अहिवारा विधानसभा क्षेत्र सहित भाजपा संगठन और राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है।

  नव नियुक्ति बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक सिंह का उत्तर मंडल मे प्रथम आगमन कार्यकर्त्ताओ द्वारा अतिशी स्वागत

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा वर्ष 2008 में पहली बार अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वर्ष 2023 में उन्होंने दूसरी बार इसी क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। वे अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे। उनके सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button