विकास नगर मार्ग पर गंदा पानी का जमाव, लोग परेशान

कोरबा, 12 अक्टूबर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कुसमुंडा क्षेत्र के अंतर्गत विकास नगर आवासीय परिसर से मुख्य मार्ग को कनेक्ट करने वाले पॉइंट पर पानी का जमावड़ा आवागमन के लिए समस्या खड़ी कर रहा है। नालियों से होकर आने वाला गंदा पानी पार करने के लिए लोग मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से व्यावसायिक परिसर के पीछे के हिस्से से होकर आने वाले क्षतिग्रस्त ड्रेनेज लाइन से पानी की पहुंचे हो रही है। कनेक्टिंग एरिया की सडक से होकर या पानी आगे स्वतंत्र रूप से बह रहा है। जबकि एक हिस्से में वाटर ब्लॉकिंग की समस्या बनी हुई है। इसके चलते हर कोई परेशान है। सडक से होकर आना-जाना करने वाले लोगों के अलावा आसपास के कारोबारी भी गंदे पानी से उत्पन्न होने वाली दुर्गंध के कारण मुश्किल में है। लोगों की समझ में यह नहीं आ रहा है कि एसईसीएल प्रबंधन इसका समाधान करेगा या नगरीय निकाय।

Live Cricket Info

