आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़दिवस विशेषप्रेरणाव्यक्तित्वशिक्षा

गोड़मा मिडिल स्कूल में बिरसा मुंडा जयंती और बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया, किया न्योता भोज

कोरबा, 18 नवम्बर। विकासखंड कोरबा के अंतर्गत आने वाले गोड़मा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बिरसा मुंडा जयंती और बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां पर विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज रखा गया और उन्हें खुशी दी गई।

संस्था के प्रधान पाठक शिवराज शर्मा और सहयोगी शिक्षकों ने इस कार्यक्रम का समन्वय किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि भी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। जनजातीय गौरव दिवस और बाल दिवस की अवधारणा के बारे में चर्चा हुई। अतिथियों ने अपनी बात रखी। प्रधान पाठक श्री शर्मा ने बताया कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनके महान कार्यों के लिए किसी एक हिस्से में नहीं बल्कि देश और दुनिया में सम्मानित किया जा रहा है। स्वाधीनता संग्राम में उन्होंने अपने शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करने के साथ लाखों लोगों को विचारों की शक्ति से जोड़ा। इस तरह का वातावरण निर्मित किया कि आज के झारखंड और पूर्ववर्ती अखंड बिहार में अंग्रेजों को आखिरकार खदेड़ दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिरसा मुंडा ने प्रकृति के मूल तत्वों के बारे में भी लोगों को जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर भी उन्होंने रोशनी डाली। विद्यार्थियों के लिए इस अवसर को खास बनाने न्योता भोज दिया गया। सरकार की योजना के तहत मिलने वाले मिड-डे-मिल की तुलना में न्योता भोज एक प्रयोग है, जो अलग-अलग लोगों और समुदाय की कोशिश से गतिमान है। बताया गया कि भोजन मंत्र के साथ विद्यार्थियों ने भोजन ग्रहण किया। संस्था में यह नियम नियमित रूप से व्यवहारिक तौर पर शामिल किया गया है।

  आरडीए ने कौशल्या माता विहार में हो रहे 500 कब्जे हटाए

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button