IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

CG:– शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की रिमांड 14 दिन और बढ़ी, विशेष अदालत ने भेजा दोबारा जेल, ईडी ने लगाए 16 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

CG:– बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद आज फिर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उन्हें दोबारा 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेजने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई अब 18 अगस्त को होगी।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

Raipur रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें फिर विशेष अदालत रायपुर में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उन्हें दोबारा 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। अब अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

18 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भिलाई स्थित बघेल निवास में दबिश देकर चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले 5 दिन की ईडी रिमांड में रखा गया था, जिसके बाद 22 जुलाई को कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

ईडी के अनुसार, चैतन्य बघेल शराब घोटाले की वित्तीय लेन–देन की कड़ी हैं। एजेंसी का कहना है कि उन्हें इस घोटाले के नेटवर्क से 16 करोड़ रुपये नकद मिले, जिसे उन्होंने अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में खपाया। साथ ही, चैतन्य पर काले धन को वैध बनाने (मनी लॉन्ड्रिंग) की प्रक्रिया में भी शामिल रहने का आरोप है।

  छत्तीसगढ़ को सिंगापुर से मिले 43,250 करोड़ रुपये के FDI प्रस्ताव, 100 MW डेटा सेंटर के लिए 41,750 करोड़ रुपये का निवेश

इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन आज हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट का रुख करने का निर्देश दिया है।

ईडी की जांच अब भी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button