अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

एसपी के हस्तक्षेप के बाद एक माह पुरानी चोरी की शिकायत पर दर्ज हुई एफआइआर, दर्री पुलिस हरकत में आई

कोरबा, 14 नवम्बर। दुकान के गल्ले से 30 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत पर करीब एक महीने तक कार्रवाई नहीं होने का मामला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी तक पहुंचा तो दर्री पुलिस हरकत में आई। एसपी के हस्तक्षेप और थाना प्रभारी को निर्देश के बाद पुलिस ने संदेही सुरेंद्र बरेठ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच उप निरीक्षक रविन्द्र निकुंज को सौंपी गई है।

मामला दर्री थाना क्षेत्र के डांडपारा का है। यहां दुकान संचालित करने वाले पत्रकार संतोष दास दीवान ने शिकायत में बताया कि 11 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे से 11रू15 बजे के बीच उनकी दुकान के गल्ले से 30 हजार रुपये गायब हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना के समय कुछ पड़ोसी दुकान के बरामदे में बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान संतोष दीवान नहाने चले गए। वापस लौटने पर गल्ले में रखी नकदी नहीं मिली। उसमें 500-500 रुपये के नोट रखे हुए थे। रुपये गायब मिलने पर उन्होंने बरामदे में बैठे लोगों से पूछताछ की। इस दौरान एक व्यक्ति ने संदेही सुरेंद्र बरेठ के उनकी गैरमौजूदगी में दुकान के भीतर आने-जाने की जानकारी दी।

  सूरज की ऊर्जा से सुकमा में विकास की नई रोशनी, गांवों में रोशनी से लेकर खेतों की सिंचाई तक आसान हुआ जीवन

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद सुरेंद्र बरेठ कथित तौर पर अनाप-शनाप खर्च कर रहा था। इसके बाद संतोष दीवान ने दर्री थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और संदेही के संबंध में जानकारी भी उपलब्ध कराई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद जांच के नाम पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्हें लगातार टालमटोल का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने कोरबा प्रेस क्लब को मामले से अवगत कराया। गुरुवार को प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल उनके साथ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से मिला और दर्री थाने में शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने की जानकारी दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक तेजकुमार यादव को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद दर्री थाने में डांडपारा निवासी सुरेंद्र बरेठ के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(1) और 305(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अब पुलिस चोरी की घटना और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button