कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

दंतैल हाथी पहुंचा मड़ई, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा, 12 अक्टूबर। कटघोरा वनमंडल के एतमानगर रेंज अंतर्गत मड़ई जंगल में दंतैल हाथी घूम रहा है। बीती रात बंजारी क्षेत्र से आनक पहुंचे दंतैल को आज सुबह क्षेत्र में देखे जाने के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए। वहीं वन अमला सतर्क हो गया है। मड़ई व आसपास के गांव में मुनादी कराकर वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है। उन्हें दंतैल से दूरी बनाए रखने की सलाह भी दी जा रही है।

जानकारी के अनुसार दंतैल ने तत्काल कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन देर-सबेर उसके द्वारा उत्पात मचाए जाने की संभावना बनी हुई है। उधर कटघोरा वनमंडल के ही पसान रेंज में भी 52 हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। हाथियों का दल खेतों में पहुंचकर धान फसल को नुकसान पहुंचाने का सिलसिला जारी रखा है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। बीती रात हाथियों ने धनसलेहा व केनहाडांड में खेतों में पहुंचकर बड़ी संख्या में धान की फसल को रौंद दिया है जिससे फसल पूरी तरह बर्बाद हो गया है। हाथियों के उत्पात से पीडि़त ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आज सुबह मौके पर पहुंचकर नुकसानी के आंकलने में जुट गए हैं। ग्रामीणों को लगातार हाथियों से दूरी बनाए रखने की समझाईश दी जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  भाजपा-कांग्रेस में चिटफंड पर पोस्टर वार, सोशल मीडिया बना हथियार

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button