🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबा

पंपहाउस राम मंदिर में मनाया गया होलिकोत्सव

कोरबा 06 मार्च। पम्प हाउस वार्ड में होलिकोत्सव अंदाज में मनाया गया। राम मंदिर प्रांगण में क्षेत्रवासियों ने फाग गीतों से होली उत्सव को गरिमा प्रदान की। पार्षद रामकुमार साहू के सहयोग से यह आयोजन सम्पन्न हुआ।

Advertisement Carousel

कोरबा में होली उत्सव इस बार अपेक्षाकृत शांति के साथ आयोजित हुआ। नगर निगम कोरबा के पम्प हाउस वार्ड के अंतर्गत राम मंदिर परिसर में रंगोत्सव मनाने लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। लोगों ने परंपरागत रूप से फाग गीतों को लय और ताल क साथ स्वर दिया। इस दौरान वातावरण फागुनी रंग से सराबोर हो गया। गीतों के माध्यम से भक्ति, संस्कृति और उत्सवप्रियता को दर्शाया गया। फाग गायन का रंग कुछ ऐसा जमा की लोग झूमने से खुद को रोक नही सके। कार्यक्रम में संतोष केवट, ललीत चौबे, मुरीत कश्यप, टोली आदित्य, शिवरात्रि श्रीवास, छबील पाण्डेय, हेतराम केवट, राजू कुलदीप, डिगमबर साहू और डोरी लाल केवट सहित पार्षद रामकुमार साहू ने योगदान दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button