कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसुरक्षा

नवरात्र के प्रथम दिन कोरबा जिले की दो ग्राम पंचायतों में बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण

वीबी-जी रामजी के अंतर्गत नोनबिर्रा और दादर कला में तैयार हुए शौचालय, ‘मेरी बेटी  मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही गति

कोरबा, 11 अक्टूबर 2026/ शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल पूरी हुई है। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशनदृग्रामीण (वीबी-जी रामजी) के अंतर्गत पाली विकासखंड की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और करतला विकासखंड की ग्राम पंचायत दादरकला में बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित ‘मेरी बेटीदृमेरा अभिमान’ अभियान के तहत ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में बालिकाओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में अभियान के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। नोनबिर्री और दादरकला में पूरे हुए निर्माण इसी अभियान का हिस्सा हैं।

गुलाबी रंग और संदेशों से सजे शौचालय
दोनों ग्राम पंचायतों में बने बालिका शौचालयों को गुलाबी रंग और आकर्षक चित्रकारी से सजाया गया है। दीवारों पर ‘मेरी बेटी  मेरा स्वाभिमान’ और ‘स्वच्छ रहें, सुरक्षित रहें’ जैसे संदेश अंकित हैं। विद्यालय की बालिकाओं ने शौचालयों के सामने स्वच्छता का संदेश देते हुए अभियान के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

  गौ-तस्करी में प्रयुक्त 21 वाहन प्रशासन ने किए राजसातअब तक 900 से अधिक गौ-वंश को तस्करों से किया गया मुक्त झारखंड नंबर के वाहन मालिकों पर भी कसा शिकंजा

विद्यालयों में अलग बालिका शौचालय उपलब्ध होने से छात्राओं को निजता और स्वच्छता की सुविधा मिलेगी। किशोरावस्था में यह सुविधा बालिकाओं की गरिमा और आत्मविश्वास के साथ-साथ विद्यालय में नियमित उपस्थिति के लिए भी सहायक होगी।

प्रदेश में 6,671 बालिका शौचालय बनाने का लक्ष्य

‘मेरी बेटी मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 6 अगस्त 2026 को किया था। अभियान 15 अगस्त 2026 से 26 जनवरी 2027 तक संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में लगभग 286.85 करोड़ रुपये की लागत से 6,671 बालिका शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके लिए पढ़ाई का स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण तैयार करना है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button