सुपेला फ्लाईओवर पर ट्रक से टकराई पिकअप, चालक गंभीर रूप से घायल

भिलाई । भिलाई के सुपेला फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नागपुर से फल लेकर आ रही पिकअप (एमएच 30 बीडी 5621) ने फ्लाईओवर पर सामने चल रही ट्रक (एमएच 12 एनएक्स 1974) को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप का हेल्पर साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यातायात पर पड़ा असर

दुर्घटना के तुरंत बाद, पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर फंसी हुई पिकअप को ट्रक से अलग किया और फ्लाईओवर से हटाया। इसके बाद यातायात को सुचारू किया गया।

 

फल मंडी जा रही थी पिकअप

जानकारी के अनुसार, पिकअप नागपुर से संतरा और अनार लोड करके पावर हाउस स्थित फलमंडी जा रही थी। इसी दौरान सुपेला फ्लाईओवर पर चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास यह हादसा हुआ।

 

झपकी बनी हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि पिकअप चालक को हल्की झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप ट्रक में फंस गई, जिससे हेल्पर साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

पुलिस कर रही जांच

  CG NEWS:आदर्श आचार संहिता लागू होते ही बैनर पोस्टल हटाने में जुटी नगर पालिका

फिलहाल पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक और पिकअप के ड्राइवरों से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

सावधानी बरतें:

फ्लाईओवर पर तेज गति और सावधानी की कमी से हादसे होने की संभावना बढ़ जाती है। ड्राइवरों से अपील है कि लंबे सफर में पर्याप्त विश्राम लें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.