✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व की बैठक…

रायपुर । नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। चर्चा इस बात की भी है कि कि बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लगाया जाएगा। मगर बीजेपी की रीति-नीति को जानने वालों का कहना है कि इस तरह के फैसले ऐसी मीटिंगों में नहीं होते।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बहरहाल, छत्तीसगढ़ सदन में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के लिए प्रदेश अध्यक्ष समेत दोनों उप मुख्यमंत्रियों को आनन-फानन में बुलाया गया। दोनों आज ही दिल्ली पहुंचे। प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन पहले से दिल्ली में थे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल भी बैठक में हैं।

 

छत्तीसगढ़ में अभी और दो कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं। जिसके लिए आधा दर्जन दावेदार सामने हैं। इसमें किरण सिंह देव, गजेंद्र यादव, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत और अजय चंद्राकर के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। मंत्रियों में एक नया और एक पुराना चेहरा शामिल किया जा सकता है। नए चेहरों में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव की दावेदारी है। वहीं अनुभव के लिहाज से अमर अग्रवाल के नाम की चर्चा है। जातिगत समीकरणों के आधार पर अजय चंद्राकर का दावा भी बेहद मजबूत है। रायपुर से राजेश मूणत और सुनील सोनी भी बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं।

  CG Teacher News:– कांग्रेस विधायक के संरक्षण में हो रहे कबड्डी में बीईओ ने लगाई 44 शिक्षकों की ड्यूटी, प्रैक्टिल और प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी प्रभावित

 

बैठक के दौरान मौजूदा मंत्रियों के एक साल के परफॉर्मेंस की भी समीक्षा हो सकती है। सरकार और संगठन ने मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है। इसमें कमजोर प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने हालांकि इस पर साफ-साफ कुछ नहीं कहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button