✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर
Trending

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का ‘मुनगा मॉडल’, CM विष्णु देव साय बोले- जनभागीदारी से बदल रही तस्वीर, लामकन्हार को 85 लाख की सौगात

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

रायपुर/कांकेर, 27 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे इलाकों में अब विकास और जनभागीदारी की नई तस्वीर दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी का श्रवण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
खास बात: प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के मुनगा अभियान का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश में जनभागीदारी से हो रहे सकारात्मक बदलावों की राष्ट्रीय पहचान बताया।

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के मुनगा अभियान की चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों में जनभागीदारी से किए जा रहे सकारात्मक कार्यों और स्थानीय नवाचारों को ‘मन की बात’ के माध्यम से राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं। छत्तीसगढ़ के प्रयासों का इस कार्यक्रम में उल्लेख प्रदेशवासियों की सहभागिता और प्रयासों को मिलने वाली पहचान को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान को कुपोषण के खिलाफ छत्तीसगढ़ की लड़ाई में जनभागीदारी बढ़ाने वाली पहल बताया। उन्होंने ग्रामीणों और विद्यार्थियों से अपने घरों में मुनगा का पौधा लगाने तथा इसके पोषण संबंधी लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर

लामकन्हार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांकेर और बस्तर का क्षेत्र लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहा है। अब सुरक्षा और शांति के वातावरण के साथ इन इलाकों में विकास के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।

  Bilaspur News:– भीषण सड़क हादसे में कार तीन बार पलटी, PSC की तैयारी कर रहे दो छात्रों की मौत, चार गंभीर

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, संचार और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है।

लामकन्हार को 85 लाख रुपये के विकास कार्य

  • 15 लाख रुपये — शीतला मंदिर के पास सामुदायिक भवन
  • 37 लाख रुपये — प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवन
  • 18 लाख रुपये — छोटे पारा में सीसी रोड
  • 15 लाख रुपये — एकलव्य विद्यालय में पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला

शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा तथा बुनियादी अधोसंरचना को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। लामकन्हार में घोषित विकास कार्यों से ग्रामीणों के साथ विद्यार्थियों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लगाया अमरूद का पौधा

‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अमरूद का पौधा लगाया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी आह्वान किया।

छत्तीसगढ़ के नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम, बस्तर ओलंपिक, मल्हार के ऐतिहासिक ताम्रपत्र और कोरिया जिले के 5 प्रतिशत जल संचय मॉडल जैसे प्रयासों का ‘मन की बात’ में उल्लेख हो चुका है। उनके अनुसार स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी से किए जा रहे ऐसे प्रयास व्यापक बदलाव की आधारशिला बन सकते हैं।

कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button