छत्तीसगढ़रायपुर

Youtube Advertisement से करोड़ों की ठगी, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार, 3 करोड़ रूपये से ज्यादा की रकम बैंक अकाउंट में होल्ड, ऐसे देता था झांसा

रायपुर। पुलिस ने यूट्यूब चैनल पर विज्ञापन देकर ठगी करने वाले शातिर बदमाश को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए IPS अमरेश मिश्रा ने पुलिस के निर्देश दिया था। पुलिस के मुताबिक राजन असपिलिया ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह अक्टूबर 2023 में यू-ट्यूब में वर्क फ्रॉम होम सर्च कर रहा था, उसी दौरान वह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के संबंध में विज्ञापन देखा। जिसमें लिखा हुआ था, बीस हजार की नौकरी फ्री में, फार्मा हेल्थ एकेडमी से, जिसमें दिये गये मोबाईल नंबर में शिव साहू जो कि फ्रेन्चायसी हेड हैं, से प्रार्थी की बात हुई।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

इसके बाद इनके सीईओ सुरेश कुन्ती सिंह से बात की, जो कि स्वयं को दिल्ली में हेड ऑफिस यू-197, तीसरा मंजिल शंकरपुर सतरपुर लक्ष्मीनगर के बाजू का होना बताया। वह प्रार्थी का बायोडाटा लिया और उन्होंने मेडिकल रिप्रजेंटेटिव फ्रेन्चायसी खोले जाने का मैनेजमेंट कार्य करने बोला। जिस पर प्रार्थी रायपुर में सेंटर खोलने के लिए तैयार हुआ। एक मॉडल सेंटर खोलने के लिए 6,00,000/- रूपये भुगतान के लिए बोला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उनके सीईओ सुरेश कुन्ती ने प्रार्थी का 45 साल का फार्मा इंडस्ट्री का अनुभव बायोडाटा में देखा और उसके अनुभव को देखते हुए उसे केवल रायपुर क्षेत्र का नही बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का रिजनल कार्यालय खोलने के साथ हेड बनने का प्रस्ताव दिया। जिस पर प्रार्थी ने फ्रेंचाइजी प्राप्त करने हेतु अलग-अलग तिथियों व किश्तों में उनके बताये खातों में कुल 14,30,000/- रूपये जमा किया, कि प्रार्थी को फ्रेंचाइजी हेतु ई-स्टाम्प में एग्रीमेंट दिया गया। प्रार्थी द्वारा 01/11/2023 को ऑरेंज हाईट्स मोवा में सेंटर खोला गया। किन्तु आरोपियों द्वारा एक भी एडमिशन नहीं करवाया गया। और न ही अन्य जिलों में सब सेंटर खोला गया। इस बीच प्रार्थी का शिव साहू से लगातार बात होती रही है और केवल आश्वासन ही मिलता रहा। इसी प्रकार शिव साहू एवं सुरेश कुन्ती सिंह के द्वारा प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी किया गया। अनुमति प्राप्त कर रेंज साइबर पुलिस थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 2/24 धारा 420,34 पंजीबद्ध किया गया।

  रतनपुर वार्ड नं. 13 में निर्दलीय सनत तंबोली का दमदार जनसंपर्क – टेलीफोन छाप को मिल रहा जबरदस्त समर्थन!

इस बीच पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। निर्देसानुसार अन्वेषण करते हुए आरोपी सुरेश कुन्ती सिंह को दिल्ली में लोकेट कर दिनांक 14/7/24 को दिल्ली से गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में संलिप्त अन्य एक आरोपी शिव साहू निवासी दिल्ली फरार था, शिव साहू को दिनांक 8/9/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी के बारे में पुलिस ने यह बताया है कि उसका नाम शिव नारायण साहू पिता स्व. मुनेश्वर साहू उम्र 44 वर्ष पता B 242 न्यू अशोक नगर पूर्वी दिल्ली है। रेंज सायबर थाना के अपराध क्रमांक 14/24 में IT इंजीनियर के साथ हुई 88 लाख की ठगी के मामले में अब तक 57 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button