🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़मौसमराजकाजसंगठनसुरक्षा

जलभराव का सतत जायजा व जल निकासी में जुटा रहा निगम अमला

( सोमवार दोपहर बाद हुई लगातार बारिश से अनेक स्थानों पर हुआ जल जमाव )

Advertisement Carousel

कोरबा 24 अगस्त 2026 – सोमवार दोपहर के बाद लगातार हुई तेज बारिश से होने वाले जल जमाव का जायजा लेने व पानी की निकासी में नगर पालिक निगम कोरबा का अमला सातों जोन में सक्रिय रहा। इस दौरान कोसाबाड़ी जोन के शंतिनगर मोहल्ले, पोड़ीबहार राठौर मोहल्ला, जिला  अस्पताल के सामने सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हुई, निगम अमले ने तत्काल जेसीबी के माध्यम से जल निकासी का मार्ग बनाया तथा जलभराव को दूर किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सावन के अंतिम सोमवार को दोपहर के बाद बादल जमकर बरसे, रूक-रूककर हुई तेज बारिश से वार्ड व बस्तियों में होने वाले जल जमाव की स्थिति पर नजर रखने हेतु निगम का अमला लगातार सक्रिय रहा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर निगम के सभी 07 जोन के जोन कमिश्नर अपने-अपने अमले के साथ बरसाते पानी में फील्ड विजिट करते नजर आये, अधिकारियों ने जल भराव पर लगातार नजर रखी तथा जहॉं कहीं भी जलभराव की स्थिति निर्मित हुई, वहॉं पर त्वरित कार्यवाही करते हुये जेसीबी के माध्यम से जल की निकासी का रास्ता बनाया तथा जलभराव को दूर किया। 

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button