🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसुरक्षा

शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

कोरबा 17 अगस्त 2026/ सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल एवं सहज तरीके से पहुंचाने की दिशा में ‘सेवा सेतु’ महत्वपूर्ण कड़ी बन रहा है।

Advertisement Carousel

कोरबा जिले के ग्राम अरसेना, तहसील अजगरबहार निवासी श्री राजकुमार टोप्पो को अपने आवश्यक कार्य के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना आवेदन प्रस्तुत किया। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से उनके आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई की गई और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन्हें आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त होने से श्री टोप्पो का जरूरी कार्य आसानी से पूरा हो सका।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

श्री टोप्पो ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र में आवेदन की प्रक्रिया सरल रही और उन्हें प्रमाण पत्र के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। निर्धारित समय में सेवा मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई। उन्होंने कहा कि शासन की ऐसी पहल से आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहज, सरल और समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो रही हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सेवा सेतु’ जैसी पहल शासन और नागरिकों के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button