अपराधकानूनछत्तीसगढ़ठगीदुर्ग

सचिन तेंदुलकर-निर्मला सीतारमण के नाम पर 45 लाख की ठगी

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और समाजसेवी सुधा मूर्ति जैसे बड़े नामों का इस्तेमाल कर फर्जी निवेश योजना का झांसा दिया और एक रिटायर्ड BSP कर्मचारी से 45 लाख 18 हजार 998 रुपए ठग लिए। मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के बैतूल से 24 वर्षीय आरोपी विशाल नागले को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस ठगी के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है।

फेसबुक पर दिखा निवेश का विज्ञापन

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित जयंत बागची (61), हुडको भिलाई निवासी हैं और भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे भारतीय सेना में भी सेवा दे चुके हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, 10 मार्च 2026 को जब वे मोबाइल पर फेसबुक चला रहे थे, तभी उन्हें ऑनलाइन निवेश से जुड़ा एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन में निर्मला सीतारमण, सचिन तेंदुलकर और सुधा मूर्ति जैसे चर्चित नामों का इस्तेमाल किया गया था। इसे देखकर पीड़ित को निवेश योजना भरोसेमंद लगी और उन्होंने विज्ञापन में दिए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर लिया।

पहले रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर लिए 18,998 रुपए

रजिस्ट्रेशन के बाद पीड़ित की बातचीत कृतिका नाम की महिला से हुई। उसने खुद को निवेश प्रक्रिया से जुड़ा बताया। वरिष्ठ नागरिक होने का हवाला देते हुए कृतिका ने उनसे 18,998 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर जमा कराए।

  अंबेडकर स्टेडियम मरम्मत कार्य के कारण अस्थायी रूप से रहेगा बंद

इसके बाद सिद्धार्थ विपुल नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और खुद को अकाउंट मैनेजर बताते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कराने की बात कही। आरोपियों ने भरोसा दिलाने के लिए दावा किया कि उनका कारोबार यूके, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत चार देशों में संचालित होता है।

ट्रेडिंग और मार्जिन के नाम पर जमा कराए लाखों

इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में पीड़ित से बड़ी रकम जमा कराई। 17 मार्च को 1 लाख रुपए, जबकि 24 और 25 मार्च को 5-5 लाख रुपए जमा कराए गए। इसके बाद मार्जिन बढ़ाने सहित अलग-अलग बहानों से और रकम की मांग की गई।

आरोपियों ने निवेश से जुड़े अलग-अलग विकल्पों का लालच देकर पीड़ित को लगातार पैसे जमा करने के लिए तैयार किया। इस तरह रजिस्ट्रेशन फीस, ट्रेडिंग, मार्जिन, सोने-ऑयल ट्रेडिंग और टैक्स समेत अलग-अलग मदों में रकम ली गई।

सोने और ऑयल ट्रेडिंग में बड़े मुनाफे का लालच

पुलिस के मुताबिक, 26 मार्च को करण तनेजा नाम के व्यक्ति से पीड़ित की बातचीत कराई गई। उसने ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का हवाला देते हुए सोने की कीमतों में तेजी आने की बात कही और इसमें निवेश को फायदे का सौदा बताया।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button