🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजहाथी समस्या

पसान के तरईनार गांव में घुसा दंतैल हाथी: घर की दीवार तोड़ी, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा, 21 अगस्त। कटघोरा वन मंडल के पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत तरईनार गांव में शुक्रवार सुबह एक दंतैल हाथी के घुस आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। भोजन की तलाश में बस्ती के करीब पहुंचे हाथी ने प्रकाश नायक के घर की दीवार तोड़ दी। अचानक घर के पास हाथी को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और जान बचाकर दूसरे कमरे में चले गए। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisement Carousel

सुबह बस्ती में पहुंचा हाथी

जानकारी के अनुसार, हाथी शुक्रवार सुबह तरईनार गांव की बस्ती के नजदीक पहुंच गया। भोजन की तलाश में वह घरों के आसपास घूमने लगा। इसी दौरान उसने प्रकाश नायक के मकान की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हाथी के अचानक घर के पास पहुंचने से परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने किसी तरह खुद को सुरक्षित किया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी भय का माहौल बन गया।

लगातार बढ़ रही हाथियों की आवाजाही

ग्रामीणों का कहना है कि पसान क्षेत्र में पिछले कई महीनों से हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। हाथियों के दल गांवों के आसपास घूम रहे हैं और कई बार घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ ही खेतों में पहुंचकर धान और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि हाथी अचानक बस्ती के नजदीक पहुंच जाते हैं, जिससे जनहानि का खतरा बना रहता है।

  RAIPUR:महिला ने की अपने आशिक की हत्या, हुई अरेस्ट

रात में पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

हाथियों की लगातार मौजूदगी के कारण कई ग्रामीण रात में घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोग लाठी और टॉर्च लेकर रात में पहरा देने को मजबूर हैं।

वन विभाग की हाथी गश्ती टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील कर रही है। गांवों में मुनादी कराकर हाथियों की मौजूदगी की जानकारी दी जा रही है, ताकि लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर जा सकें।

वन मंत्री की समीक्षा के बाद फिर सामने आया मानव-हाथी संघर्ष

गौरतलब है कि करीब दो दिन पहले ही वन मंत्री केदार कश्यप कोरबा पहुंचे थे। उन्होंने जिले में मानव-हाथी द्वंद्व की स्थिति और वन विभाग की तैयारियों की समीक्षा की थी। इस दौरान ‘गज संकेत ऐप’ समेत अन्य नवाचारों के जरिए मानव-हाथी संघर्ष और मृत्यु दर में कमी आने का दावा किया गया था।

मंत्री के अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के बाद शुक्रवार सुबह जांजगीर रवाना होने के कुछ समय बाद ही तरईनार गांव में हाथी के बस्ती में घुसने की घटना सामने आ गई।

फिलहाल वन विभाग की टीम क्षेत्र में हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को हाथी के करीब नहीं जाने तथा सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button