छत्तीसगढ़

CG NEWS:जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 18 थाना क्षेत्रों के 1187 मामलों में जब्त की गई थी शराब…

राजनांदगांव ,22 मार्च 2025  । जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 1.89 करोड़ रुपये की शराब नष्ट कर दी। यह कार्रवाई सीआईटी कॉलेज बायपास के पास की गई, जहां 39,918.417 बल्क लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग स्वयं मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा नष्ट की गई यह शराब 18 थाना/चौकी के 1187 मामलों में जब्त की गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जब सड़क पर शराब नष्ट की जा रही थी, तो वहां मौजूद लोग इसे देखकर हैरान रह गए। कुछ लोगों के मन में यह ख्याल भी आया कि काश यह शराब उनके हाथ लग जाती। लेकिन प्रशासन की इस सख्ती ने यह स्पष्ट कर दिया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई

राजनांदगांव प्रशासन अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। जिले में अवैध शराब बिक्री और तस्करी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे जिले को अवैध शराब मुक्त बनाया जा सके।

  सूने घर से नगदी एवं जेवर चोरी करने के चार आरोपी जेल दाखिल

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button