बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम; 200 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल

कोरबा-बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों और युवाओं के मानसिक कल्याण व सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल की है। बालको ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग के सहयोग से मितान भवन (बालको टाउनशिप) में “मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन” पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस सत्र में बालको सुरक्षा विभाग के कर्मियों और वेदांता स्किल स्कूल के प्रशिक्षुओं सहित लगभग 200 प्रतिभागी शामिल हुए। राजयोग मेडिटेशन से तनावमुक्त जीवन का संदेश

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यस्त दिनचर्या में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना और राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से एक संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

माउंट आबू (मुख्यालय) से पधारे मुख्य वक्ताओं—बीके कमल भाई, बीके दत्ता भाई, बीके दीपक भाई, बीके शैलेन्द्र भाई, बीके हितेश भाई एवं बीके संजीव भाई—ने मानसिक स्वास्थ्य और आत्मबल पर अपने विचार साझा किए।

“शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही जरूरी है मानसिक संतुलन”

वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक कार्य परिवेश में मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति को तनाव से ऊपर उठकर सकारात्मक सोचने और कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की शक्ति देता है।

  पत्नी की चरित्र शंका को लेकर चल रहे विवाद के बीच पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ,परिजनों ने पत्नी और प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

अध्यात्म और सकारात्मकता पर जोर

इस अवसर पर बालको सुरक्षा विभाग के कमांडेंट भारतेंदु पांडे सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीके बिंदु दीदी, बीके रुक्मिणी दीदी, बीके विद्या दीदी, बीके ज्योति दीदी एवं बीके जितेश्वरी दीदी ने भी उपस्थित जनसमूह को आत्म-जागरूकता और आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतिभागियों ने लिया नशामुक्त और संतुलित जीवन का संकल्प

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी प्रतिभागियों को राजयोग मेडिटेशन का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही उपस्थित युवाओं और कर्मचारियों ने दैनिक जीवन में सकारात्मक सोच रखने, नशामुक्त जीवनशैली अपनाने तथा नियमित मेडिटेशन करने का संकल्प लिया। बालको का यह आयोजन अपने कर्मचारियों के समग्र कल्याण और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 295 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.