🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि के सदुपयोग और शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

 

Advertisement Carousel

रायपुर, 22 अगस्त 2026। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में नगरीय निकायों के लिए 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की एल्डरमैन निधि जारी की है। यह राशि एल्डरमैन निधि की प्रथम किस्त की 50 प्रतिशत राशि है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने यह राशि जारी की है। इस निधि से मनोनीत पार्षदों यानी एल्डरमैन की अनुशंसा पर स्थानीय स्तर पर विभिन्न विकास एवं जनहितकारी कार्य कराए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगरीय निकायों को निर्देशित किया है कि एल्डरमैन निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से सदुपयोग किया जाए, ताकि शहरी क्षेत्रों की जनता को विकास योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं का समुचित लाभ मिल सके।

10 नगर निगमों को 2.07 करोड़

विभाग के अनुसार राज्य के 10 नगर निगमों के लिए एल्डरमैन निधि के रूप में कुल 2 करोड़ 7 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

वहीं 53 नगर पालिकाओं के लिए 3 करोड़ 93 लाख रुपए तथा 102 नगर पंचायतों के लिए 3 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है।

  Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी, 10 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

स्थानीय विकास कार्यों को मिलेगी गति

एल्डरमैन निधि से होने वाले कार्यों का उद्देश्य स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास को गति देना है। एल्डरमैन की अनुशंसा पर जनहित से जुड़े आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने से नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

राज्य सरकार ने नगरीय निकायों से अपेक्षा की है कि जारी राशि का उपयोग निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप करते हुए जनता की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाए।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button